#अपराध

March 31, 2025

शो में कुर्सी को लेकर हुए विवाद में छीन ली हिमाचल के युवक की सांसें, चार गिरफ्तार

पीयू में मासूम शर्मा के शो के दौरान हुआ था विवाद

शेयर करें:

solan Nalagarh Aditya PU

चंडीगढ़/सोलन। पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के लाइव शो के दौरान हुए विवाद में कुछ युवकों ने हिमाचल के युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान साहिल, राघव, लवश और अजय के रूप में हुई है। यह चारों युवक मनीमाजरा के रहने वो हैं। पुलिस के अनुसार अभी तीन से चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

कुर्सी को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार इन चारों आरोपियों में कोई भी युवक पंजाब युनिवर्सिटी में नहीं पढ़ता है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शो के दौरान कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था। कुछ युवक कुर्सियों पर चढ़ कर वीडियो बना रहे थे। इसी बीच धक्का लगने से एक कुर्सी गिर गई। जिसको लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। लेकिन जब विवाद बढ़ने लगा तो बाउंसरों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया और झगड़ा शांत करवा दिया। लेकिन शो खत्म होने के बाद स्टेज के पीछे अंधेरे में आरोपियों ने हिमाचल के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : आश्वासन देकर भूली सुक्खू सरकार, सड़कों पर उतरे शिक्षक; कल से कक्षाओं का बहिष्कार

पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ता था आदित्य

बता दें कि हिमाचल के सोलन जिला के नालागढ़ का रहने वाला आदित्य ठाकुर पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहा था। आदित्य कंप्यूटर इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के दिन वह अपने दोस्तों के साथ गायक मासूम शर्मा का शो देखने गया था। जहां उसकी कुछ युवकों से बहसबाजी हो गई और उन युवकों ने स्टेज के पीछे उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर ईद के दिन बवाल- गौवंश से जुड़ा है मामला, यहां जानें पूरी खबर

दोस्तों के साथ शो देखने गया था आदित्य

आदित्य के दोस्त अर्जुन दलाल के अनुसार वह अपने अन्य दोस्तों अभय और अनिरुद्ध के साथ शो देखने गया था। शो खत्म होने के बाद आरोपियों ने आदित्य पर हमला कर दिया और उसकी जांघ पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं अनिरुद्ध के सिर पर भी डंडे मारे गए, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहां तेज साउंड था, जिसके चलते पुलिस को भी घटना का पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 महिला नशा तस्कर अरेस्ट- कोई झाड़ियों के पीछे बुलाती थी ग्राहक- कुछ ने घर को बनाया था अड्डा

इसी बीच अन्य दोस्तों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां आदित्य की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अब चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घर का इकलौता बेटा था आदित्य

बड़ी बात यह है कि आदित्य ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। आदित्य की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की लाश देख कर उसकी मां जहां बेसुध हो गई, वहीं पिता निशब्द हो गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख