#अपराध
August 12, 2025
हिमाचल: अपहरण कर 3 माह बंधक बनाकर रखी 14 वर्षीय किशोरी, कई बार की गई नीचता
14 साल की मासूम तीन माह बाद हुई बरामद, किए सनसनीखेज खुलासे
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन महीने पहले लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से सकुशल बरामद किया, लेकिन जो सच सामने आया उसने हर किसी को सन्न कर दिया। मासूम के साथ अपहरण के बाद बंधक बनाकर दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 19 मई 2025 से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पांवटा साहिब थाना में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। लगातार तीन महीनों तक पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दबिश दी, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार रविवार शाम पुलिस ने उसे पंचकूला जिले से बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां की ममता से वंचित हो गई दो मासूम बेटियां, बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला- जानें
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला आमना सिरमौर के माजरा क्षेत्र की ही रहने वाली है। उसकी शादी हरियाणा के यमुनानगर निवासी बिंदर से हुई है। पुलिस के अनुसार आमना ने ही मासूम को झांसा देकर पांवटा साहिब से हरियाणा ले जाकर बंधक बनाया, जहां उसे यातनाएं दी गईं।
यह भी पढ़ें : बेटे ने ही छीनी थी पिता की सांसें !, अलग कर दिया था सिर; जालंधर में धरा आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार बंधक बनाए जाने के दौरान मासूम के साथ बार.बार शारीरिक शोषण किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि किशोरी के साथ हैवानियत की सारी सीमाएं लांघी गईं। आमना के पति बिंदर ने भी इस घिनौने अपराध में पूरा साथ दिया। पीड़िता के पास फोन या किसी भी तरह का संपर्क साधन नहीं था, जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भूस्खलन ने छत छिनी, सपने बिखरे... 9 घर किए खाली; सड़क पर सामान सहेज रहे ग्रामीण
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार दंपती से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद बयान दर्ज कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि यह मामला केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि इंसानियत पर भी कलंक है। पुलिस हर पहलू से जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।