राजनीति

#अपराध

August 12, 2025

हिमाचल : मां की ममता से वंचित हो गई दो मासूम बेटियां, बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला- जानें

डेढ माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से सुसाइड में मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी पुलिस थाना में आत्महत्या का मामला रिपोर्ट किया जा रहा है। इस कड़ी में ताजा मामला मंडी जिला से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान ले ली।

अपने ही कमरे में फंदे से लटकी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के पैहड़ गांव में बीते सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : बेटे ने ही छीनी थी पिता की सांसें !, अलग कर दिया था सिर; जालंधर में धरा आरोपी

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

दो मासूम बेटियों से छिन गया मां का आंचल

मृतक महिला की पहचान सरिता मिश्रा पत्नी रवि कुमार के रूप में हुई है। मूल रूप से सरिता उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली थीं और 2022 में उनकी शादी रवि कुमार से हुई थी। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। सरिता की सास ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भूस्खलन ने छत छिनी, सपने बिखरे... 9 घर किए खाली; सड़क पर सामान सहेज रहे ग्रामीण

 

इसके बाद उन्होंने बेटे रवि कुमार को बुलाया। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर सरिता फंदे से झूलती मिलीं। सरिता अपने पीछे ढाई साल और छह महीने की दो मासूम बेटियां छोड़ गई हैं।

मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं महिला

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि, पुलिस ने परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है और परिजन किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका फिलहाल व्यक्त नहीं कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि, सरिता पिछले करीब डेढ़ महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हो रहा था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख