#अपराध
August 22, 2026
हिमाचल : तीन दिन से लापता था बेटा, कॉलोनी के पास पड़ी मिली देह- मां का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक परिवार की अपने 19 वर्षीय बेटे को लेकर चल रही तलाश उस वक्त खत्म हो गई, जब उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बेटे का शव देखते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल से सामने आया है। यहां पर युवक 19 अगस्त से लापता था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
जब काफी तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला तो उसकी मां ने 20 अगस्त को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास युवक का शव पड़ा हुआ मिला।
शुभम उर्फ हन्नी, उम्र 22 साल, पिता चंदर सैन, गांव व डाकघर संगड़ाह का रहने वाला है।
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जब काफी तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला तो उसकी मां ने 20 अगस्त को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास शुभम का शव पड़ा हुआ मिला।