राजनीति

#राजनीति

August 22, 2026

PM मोदी से दिल्ली में जयराम ठाकुर ने की मुलाकात- हिमाचल की राजनीति पर हुई चर्चा

हिमाचल के विकास में केंद्र का बड़ा सहयोग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Jairam Thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियासत से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों, विकासात्मक परियोजनाओं और प्रदेश की मौजूदा सियासी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के सामने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न विषय भी रखे।

हिमाचल के विकास में केंद्र का बड़ा सहयोग

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार मदद कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और दूसरी जरूरी सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा भी प्रदेश के लाखों लोगों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ

केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल जरूरी

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल को लगातार सहयोग देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग है, इसलिए यहां विकास करना अपने आप में बड़ी चुनौती है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर तालमेल होना बहुत जरूरी है।

भाजपा हिमाचल के मुद्दे केंद्र तक पहुंचा रही

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के समय भी केंद्र के सहयोग से हिमाचल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया था। अब विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा प्रदेश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने मजबूती से उठा रही है। पार्टी का उद्देश्य हिमाचल के विकास और लोगों के हितों के लिए लगातार काम करना है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! 4 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट पर कई इलाके

जेपी नड्डा से भी मिले जयराम ठाकुर

नई दिल्ली दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। नड्डा पिछले दिनों अस्वस्थ थे। जयराम ठाकुर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से भाजपा को मजबूती

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व का लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल की जनता से जुड़े मुद्दों को हर उचित मंच पर उठाना और प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास करना भाजपा की प्राथमिकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख