#अपराध

January 27, 2026

हिमाचल : दो दोस्तों ने लिया चिट्टा- एक की गई जा.न, दूसरा बॉडी फेंककर भागा

घर से 9  किलोमीटर दूर छोड़ा शव 

शेयर करें:

drug overdose

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और दोस्ती दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक की मौत के बाद उसके ही दोस्त ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही परिजनों को बताया, बल्कि शव को गाड़ी में डालकर सुनसान इलाके में ले जाकर छोड़ आया।

सड़क पर छोड़ आया शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला  शिमला के रोहड़ू उपमंडल से बीते कल सोमवार को सामने आया है। चिड़गांव थाना इलाके में एक युवक की मौत उसके ही दोस्त के घर पर हो गई। आरोप है कि युवक की मौत के बाद दोस्त ने न तो पुलिस को खबर दी और न ही उसके घरवालों को बताया। उल्टा उसने युवक के शव को गाड़ी में डालकर घर से दूर सड़क किनारे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट से पकड़ा गया नशेड़ी युवक- नहीं मिलेगी नौकरी, और भी पकड़े जाएंगे

क्या है मामला ? 

पुलिस के अनुसार देनवाड़ी गांव का रहने वाला युवक 22 जनवरी को अपने दोस्त रोहित राठौर के पास गया था। रोहित डोडरा-क्वार इलाके का रहने वाला है और संधासु रोड पर उसका घर है। दोनों वहीं रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों ने नशा किया।

घर से 9  किलोमीटर दूर छोड़ा शव 

अगली सुबह युवक नहीं उठा और उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। आरोप है कि रोहित ने न तो पुलिस को बताया और न ही मृतक के परिवार को खबर दी। बल्कि उसने मृतक के शव को अपनी गाड़ी में डालकर करीब 9 किलोमीटर दूर धमवाड़ी इलाके में सड़क के किनारे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : क्या बात प्रधान जी! हिमाचल की ये पंचायत बनी मिसाल- चिट्टे की सूचना देने पर 51 हजार का इनाम घोषित

मृतक की पहचामन 

मुकेश चौहान, निवासी गांव देनवाड़ी गांव, जिला शिमला के रुप में हुई है। 

मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत 

बाद में जब मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई अरुण चौहान की शिकायत पर 27 जनवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या और सबूत छिपाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सड़कों की हालत बेहद खराब- दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, नितिन गडकरी से मांगेंगे अपना हक

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई और मौत के बाद शव को क्यों हटाया गया, इन सभी बातों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। जांच खुद चिड़गांव थाना प्रभारी कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख