#अपराध

June 23, 2025

हिमाचल: नदी में मिली महिला की देह, खुद गिरी या कोई साजिश; पुलिस कर रही जांच

पब्बर नदी में तैरती मिली महिला की देह

शेयर करें:

Shimla Rohru News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोगों के शव मिल रहे हैं। ज्यादातर प्रदेश के नदी नालों में यह शव तैरते हुए मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के शिमला जिला के रोहड़ू से सामने आया है। यहां आज सोमवार को एक महिला का शव पब्बर नदी में तैरता हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में मिला महिला का शव

यह शव रोहड़ू तहसील के शक्तिनगर में आज सोमवार दोपहर को मिला है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पब्बर नदी में एक महिला के शव को देखा और इसकी सूचना रोहड़ू पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक महिला की पहचान के प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों और पत्नी को टैंपो में ले जा रहा था शख्स, बोलेरो से हुई जोरदार टक्कर- उजड़ गया परिवार

मृतक महिला की नहीं हुई पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के पंचायत प्रधानों और पुलिस थानों को मामले की सूचना दी है, ताकि पता चल सके कि किसी थाने में महिला के लापता होने की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि महिला की मौत कुछ समय पहले ही हुई है। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई और कब हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बेड़े में शामिल होंगी 24 हाई-टेक वोल्वो बसें- यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं, जानें

हादसा, आत्महत्या या साजिश, पता लगाएगी पुलिस

पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।  पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला हादसे का है या फिर आत्महत्या का। या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सबसे पहले महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। उसके बाद आगे की जांच शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, नहीं पहुंचे सीएम सुक्खू

आए दिन मिल रहे शव

यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रदेश में हाल ही के महीनों में नदियों, जंगलों और सुनसान इलाकों से कई अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। ये घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं बल्कि समाज में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन अब सतर्कता बढ़ाने और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की बात कर रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख