#अपराध

August 4, 2026

हिमाचल : बाइक से नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो यार, हेलमेट में छिपाया था चिट्टा- हुए अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

himachal Shimla Police

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस गश्त और छापेमारी कर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रही है। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है, जहां पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना पर शोघी बैरियर पर लगाया नाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के शोघी बैरियर से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चिट्टा लेकर की तरफ आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, पुल के पास फोटो लेतेLखाई में गिरी युवती; मची चीख-पुकार

पुलिस को देख घबराए दो युवक 

सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम ने चौकनी हो गई। पुलिस ने शोघी बैरियर के पास नाला लगा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोका। बाइक सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। टीम ने दोनों की गहन तलाशी ली। 

 

शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को चिट्टा को किया गिरफ्तार

हेलमेट की इनर पैडिंग से मिला करीब 9 ग्राम चिट्टा

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी ध्रुव सलोतरा (23), निवासी शिमला के हेलमेट की इनर पैडिंग के अंदर छिपाकर रखा करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे की खेप को पुलिस से बचाने के लिए हेलमेट के अंदर छिपाया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बदलाव : उम्र सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की तिथि भी बढ़ी

NDPS  एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस थाना पश्चिमी शिमला में अभियोग संख्या 158/2026 दर्ज किया गया है। मामला 2 अगस्त 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चिट्टा कहां से आया, किसे देना था? जांच में जुटी पुलिस

शिमला SP गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पतालों में अब लोकेशन ट्रैक कर लगेगी डॉक्टरों की हाजिरी, गायब हुए तो होगा एक्शन

नशा तस्करों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

शिमला पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार जांच व दबिश दी जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख