#रोजगार

August 4, 2026

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बदलाव : उम्र सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की तिथि भी बढ़ी

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को राहत

शेयर करें:

Himachal Police Recruitment HPPSC Constable Recruitment Government Jobs Rules

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार के फैसले के बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो केवल आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु की छूट

प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट देने का निर्णय लिया है। यह फैसला राज्य सरकार की मंजूरी के बाद लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुंदर सिंह की मंत्री पद पर ताजपोशी तय- आशीष बुटेल विस उपाध्यक्ष, बैठक में लगेगी मुहर

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले निर्धारित अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाया गया है।

इन भर्तियों पर लागू होगा फैसला

HPPSC की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार यह छूट विज्ञापन संख्या 57-7/2026 और 58-7/2026 के तहत निकाली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर लागू होगी। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पतालों में अब लोकेशन ट्रैक कर लगेगी डॉक्टरों की हाजिरी, गायब हुए तो होगा एक्शन

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को राहत

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पहले से जमा किए गए आवेदन मान्य रहेंगे। भर्ती से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस फैसले से उन हजारों युवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनका पुलिस में भर्ती होने का सपना केवल आयु सीमा के कारण अधूरा रह जाता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख