#अपराध
February 10, 2025
हिमाचल: आपको तो नहीं आया.. व्हाट्सएप पर 25 लाख की लॉटरी का मैसेज, बच कर रहें
साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग लोगों को मैसेजों भेजकर लूट रही
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग हर बार नए नए तरीकों से लोगों को झांसे ले ले रहे हैं। पुलिस और प्रशासन जितना लोगांे को जागरूक करता है, साइबर उससे कहीं अधिक ठगी के तरीके ढूंढ लेते हैं। साइबर ठगी के बढ़ते मामले पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने अब ठगी का एक और नया तरीका अपनाया है।
इस बार साइबर ठगों के निशाने पर व्हाट्सएप यूजर्स हैं। साइबर ठग अब लोगों को एक लिंक भेज रहे हैं और 25 लाख की लॉटरी जीतने का दावा कर रहे हैं। लोग जैसे ही इनके झांसे में आ रहे हैं, तो उनका खाता खाली हो जा रहा है। इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब साइबर सेल शिमला ने एक एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: चिट्टा बेचा-या लिया, तो होगा सामाजिक बहिष्कार; किसने लिया इतना बड़ा फैसला
दरअसल शातिर अब लोगों के व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी होता है। मैसेज में लिखा रहता है कि आपके पंजीकृत नंबर को लॉटरी के लक्की ड्रा प्रतियोगिता में चुना गया है और आपको 25 लाख रुपए का नगदी इनाम मिलेगा। साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग इन मैसेजों को अनजान नंबरों से भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आज से 'वर्क टू रूल', 8 घंटे ड्यूटी करेंगे बिजली कर्मचारी; सामूहिक अवकाश का भी ऐलान
शातिरों द्वारा जिन नंबरों से मैसेज आ रहे हैं, उनमें अधिकतर नंबर का शुरूआती अंक 92 से आ रहे हैं। जोकि पाकिस्तान का आईएसडी कोड है। लिंक आने के बाद जब व्यक्ति दिए गए नंबरों पर संपर्क करता है तो सामने से उसे बताया जा रहा है कि उन्हें पहले लॉटरी के प्रसंस्करण के साथ.साथ जीएसटी आदि के लिए एक निश्चित वापसी योग्य राशि का भुगतान करना होगा।
मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने बताया कि यूजर्स को ठगी से बचने की जानकारियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर ठग किसी भी तरह का लालच देकर आपको लूट सकते हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा बताई गई सावधानियों पर अमल करते हुए लोग साइबर ठगी से बच सकते हैं। लोग किसी भी लालच और लॉटरी के झांसे में ना आएं।