#अपराध
May 16, 2026
हिमाचल में पंचायती चुनाव के बीच महिला प्रत्याशी पर ह*मला, रास्ते में रोककर की मार*पीट- गर्दन से पकड़ा
नामांकन वापस लेने जा रही थीं महिला उम्मीदवार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ नकाबपोश लोगों ने एक महिला प्रत्याशी को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मामला जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र के टिक्कर गांव का है। यहां की रहने वाली 48 वर्षीय सुषमा देवी पंचायत चुनाव में प्रधान और BDC दोनों पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने BDC पद से अपना नामांकन वापस ले लिया था। शुक्रवार दोपहर वह प्रधान पद का नामांकन वापस लेने पंचायत घर जा रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के नर्सिंग कॉलेज बवाल- छात्राओं से टॉयलेट साफ करवाने के आरोप, प्रिंसिपल को हटाने की मांग
सुषमा देवी ने बताया कि जब वह घर से करीब 100 मीटर दूर दुर्गापुर मार्ग पर पानी के टैंक के पास पहुंचीं, तभी झाड़ियों में छिपे दो अज्ञात लोग अचानक बाहर आए। दोनों ने अपने चेहरे गमछों से ढके हुए थे और पैरों में नीले रंग के प्लास्टिक के जूते पहन रखे थे।
महिला उम्मीदवार का आरोप है कि दोनों लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और गर्दन व कंधों से पकड़कर धक्का दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। सुषमा देवी का कहना है कि वह लगातार मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर और कार से बरामद हुआ ढेर सारा चिट्टा, पुलिस ने युवती समेत 3 को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। महिला का कहना है कि हमलावरों का मकसद लूटपाट करना नहीं था, बल्कि उन्हें डराकर चुनावी प्रक्रिया से दूर करना था।
सुषमा देवी के मुताबिक घटना के काफी देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आने पर उन्हें होश आया। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मशोबरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें : अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह
काफी देर बाद गांव के एक व्यक्ति का फोन आने पर महिला को होश आया। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए मशोबरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।