#अपराध
May 16, 2026
हिमाचल : घर और कार से बरामद हुआ ढेर सारा चिट्टा, पुलिस ने युवती समेत 3 को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
शेयर करें:

सोलन/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो बेहद चिंता का विषय है।
बता दे कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली, जिसके बाद मौके पर दबिश देकर बरामदगी की गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया जोर का झटका- अब बिजली हुई और भी महंगी, लगाया नया सेस- जनता परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन से सामने आया है। यहां पर SIU टीम ने शमलेच क्षेत्र के समीप पहले से ही नाकाबंदी की हुई थी और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि एक टाटा टियागो कार में नशे की खेप ले जाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : कहीं सहमति तो कहीं बखेड़ा: हिमाचल में 128 पंचायतें निर्विरोध, सरकार देगी 25-25 लाख का इनाम
सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 12.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।

यह भी पढ़ें : अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह
वही दूसरा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत डिटेक्शन सैल पांवटा साहिब की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी और मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देवीनगर निवासी एक व्यक्ति अपने घर से स्मैक/हेरोइन का अवैध कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला ने उठाया गलत कदम- मासूम के सिर से उठा मां का साया, 2 साल पहले ही हुई थी शादी
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 11.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
इन्दरपाल, पुत्र मंगत राम, निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब

यह भी पढ़ें : अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।