#अपराध

February 26, 2025

हिमाचल के इस स्टंटबाज युवक को पुलिस ने माना 'बंदा खराब...', रैश ड्राइविंग का केस दर्ज

सड़क पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी की बनाई रील

शेयर करें:

Stunt man shimla FIR

शिमला। हिमाचल प्रदेश की टेढ़ी-मेढ़ी और उतार-चढ़ाव भरी सड़कों पर ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह ट्रैफिक पुलिस देती है। लेकिन कई बार युवा नियम तोड़कर स्टंटबाजी करते हैं। शिमला और सोलन की सड़कों पर ऐसे ही एक रैश ड्राइवर और स्टंटबाज युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पर ‘Manjul Pnatu (बंदा खराब) ’ नाम से आईडी चलाने वाले मंजुल ने स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद सोलन की साइबर पुलिस ने केस दर्ज कराया है। यह मामला  281, 125 बीएनएस की धारा के तहत दर्ज किया गया है। 

फेसबुकर पर अपलोड किया था वीडियो

25 फरवरी को मंजुल ने फेसबुक पर एक  वीडियो डाली, जिसमें वह सोलन के शमलेच टनल में हाईवे पर खतरनांक ढंग से स्टंट और रैश ड्राइविंग कर रहा था। युवक ने इसकी रील फेसबुक पर अपलोड की है। पुलिस के अनुसार,  इस तरह खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चलाना ना केवल अपनी जान के लिये खतरा है, बल्कि अन्य वाहनों और सड़क पर चल रहे राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घोटा पीकर मदहोश हुआ युवक, दो घंटे खेत में दौड़ता रहा; बोला-मुझे मत रोको

 

ऐसे में पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ U/S 281, 125 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मंजुल शिमला के जुब्ब्ल के ढाडी गांव का रहने वाला है। पुलिस को जांच के दौरान यह भी मालूम हुआ है कि यह आरोपी युवक काफी समय से इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और अन्य युवकों को भी उकसाता है। 

 

यह भी पढ़ें : चमत्कार! महाशिवरात्रि से एक दिन पहले देवभूमि हिमाचल में स्वयं प्रकट हुए महादेव

गुरुजी पहले ही माफी मांग चुके हैं

इससे पहले, शिमला के रिज मैदान पर प्रैंक के नाम पर वीडियो बनाने और शेयर करने वाले गुरुजी शिमला नाम के सोशल मीडिया यूजर पर भी एक्शन हुआ था। युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि, बाद में युवक ने माफी मांगी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा

 

सोलन पुलिस ने छोटे और दोपहिया वाहन वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल ना हो। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में ओटर ब्लॉगिंग के नाम पर सड़कों पर बाइकर्स का आतंक देखने को मिलता है। युवक तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए वीडियो बनाते हैं और फिर यट्यूब और फेसबुक पर डालते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख