#अपराध

March 17, 2026

हिमाचल: 20 वर्षीय लड़की से मिला चिट्टा, खुली इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क की पोल; गिरफ्त में मेन सप्लायर

लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम के जरिए हो रहा था काम

शेयर करें:

Inter State Drug Network

शिमला। आज के समय में डिजिटल तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाकर अपराध कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला जिले से सामने आया है, जहां 20 वर्षीय एक युवती डिजिटल लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल कर नशे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने इस पूरे संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसे ध्वस्त कर दिया है।

लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम के जरिए हो रहा था नशे काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शिमला जिल का है। यहां पर जुब्बल पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है, जो लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम के जरिए काम कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : जनता का पैसा- नेताओं की मौज: सुक्खू सरकार ने हरियाणा MLA की आवभगत पर खर्चे लाखों रुपए

13.46 ग्राम चिट्टा बरामद

बता दें कि 9 फरवरी 2026 को NH-705 पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बौली नाला के पास 20 वर्षीय नवीन लता निवासी बोली तहसील जुब्बल को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। उसके कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने की मोबाइल डेटा की जांच 

जांच में पुलिस ने मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पता चला कि युवती का संबंध पंजाब के ड्रग तस्करों से था और नेटवर्क जुब्बल-रोहड़ू इलाके के कुछ स्थानीय युवाओं तक फैला हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: बढ़ते तापमान के बीच हुई बर्फबारी- गर्म कपड़े निकालने को मजबूर लोग

ऐसे करते थे नशे की सप्लाई

पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवती का काम मादक पदार्थ को अलग-अलग जगहों पर छिपाना और उन स्थानों की फोटो व वीडियो बनाकर मुख्य सप्लायर को भेजना था। इसके बाद सप्लायर इन लोकेशनों को ग्राहकों के साथ शेयर करके ड्रग की सप्लाई सुनिश्चित करता था।

मुख्य सप्लायर को हुआ गिरफ्तार 

डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और अमृतसर से नेटवर्क के मुख्य सप्लायर लुकास उम्र 34 साल, पुत्र प्रेम को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'मित्रों' की मौज खत्म: CM सुक्खू ने सभी से छीना कैबिनेट दर्जा, सैलरी में भी कटौती

उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनका फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

हो सकते हैं कई और खुलासे 

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह नेटवर्क अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और तकनीकी साधनों का उपयोग करके ड्रग की सप्लाई कर रहा था। शिमला पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख