#अपराध
July 19, 2025
हिमाचल: 19 साल के युवक ने शख्स की सांसें छीन सड़क पर फेंकी थी देह, ऐसे हुआ खुलासा
चार दिन पहले पुलिस को सड़क पर पड़ी मिली थी शख्स की देह
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अब अपराध की परछाइयां गहराने लगी हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला के ठियोग क्षेत्र से सामने आया है, जहां नेपाली मूल के युवक की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है। यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक ताने.बाने को चुनौती देने वाली कड़ी बनकर सामने आई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता तो हासिल की है, लेकिन साथ ही इसने बाहरी राज्यों और खासकर नेपाल से आने वाले प्रवासी मजदूरों के बढ़ते आपराधिक रुझान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
14 जुलाई, 2025 को ठियोग क्षेत्र के महोरी गांव के पास एक नेपाली मूल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला था। शव की हालत देखकर पुलिस को पहले ही शक हो गया था कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। इस सूचना को सबसे पहले गांव कलिंद निवासी अंकुश शर्मा ने पुलिस तक पहुंचाया। अंकुश को दो नेपाली मजदूरों ने रास्ते में शव दिखने की बात बताई थी। इसके बाद पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया।
यह भी पढ़ें : दिशा बैठक में अधिकारियों से नाखुश दिखे अनुराग ठाकुर, निर्माण कार्यों में देरी पर लगाई क्लास
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तत्काल जांच शुरू की। जांच की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता ;ठछैद्ध की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएचओ ठियोग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के आस.पास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। कई घंटों की मेहनत और सतत निगरानी के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तिलक घर्ति, पुत्र गणेश घर्ति, निवासी ग्राम नेपाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भ्रष्टाचार की नई मिसाल: JCB की जगह स्कूटी से बना दी सड़कें; पंचायत प्रधान निलंबित
पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि हत्या के पीछे के कारणों, हथियार, और संभावित अन्य सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी बनी भक्ति की मिसाल: 300 KM पैदल चलकर लाई कांवड़, भोलनाथ को अर्पित किया जल
इस पूरी घटना का सबसे दुखद और चिंताजनक पहलू यह है कि हत्या का आरोपी महज 19 वर्ष का युवक है। एक किशोरावस्था पार करते ही कोई युवक इतना बड़ा अपराध कर बैठे, यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर क्या परिस्थितियां या माहौल एक नौजवान को इस हद तक ले जाते हैं कि वह हत्या जैसा जघन्य अपराध कर बैठे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपदा में बह गई सड़क- बीमार महिला के लिए फरिश्ते बनें ग्रामीण, पालकी से पहुंचाया अस्पताल
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से नेपाल और अन्य बाहरी राज्यों से मजदूरों का आना.जाना लगा रहता है। हालांकि अधिकतर लोग मेहनतकश होते हैं और शांति से जीवनयापन करते हैं, लेकिन हालिया वर्षों में बाहरी प्रवासियों की आड़ में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं। हत्या, चोरी, नशा तस्करी और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में प्रवासी लोगों की संलिप्तता प्रदेश की जनता और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का सबब बन गई है। ठियोग की यह घटना भी उसी भयावह श्रेणी में आती है, जिसने न सिर्फ एक जान ली, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की संवेदनशीलता को भी उजागर कर दिया।