#अपराध

February 21, 2025

हिमाचल में कहां है कानून का राज? गुनाहों के नए रिकॉर्ड का महीना बना जनवरी

निकट भविष्य में और भी भयावाह आंकड़े आ सकते सामने

शेयर करें:

shimla news

शिमला। देवभूमि हिमाचल में 2025 के नए साल की शुरुआत अपराधों के नए रिकॉर्ड के साथ हुई है। इस एक महीने में 12 हत्याएं, 26 दुष्कर्म और नेश की तस्करी के 229 मामले शांतिप्रिय राज्य हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हर रोज नशा तस्करी के 8 मामले

जनवरी महीने में हर रोज औसतन 8 मामले नशे की तस्करी के दर्ज हुए हैं। पूरे माह में 10 करोड़ का चिट्टा बेचा गया, जबकि 2024 में कुल 11 किलो चिट्टा बरामद हुआ था। जनवरी महीने में ही प्रदेश के 7 जिलों में 12 हत्याएं हुईं, जबकि हत्या के प्रयास के 4 मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म के 26 मामले दर्ज हुए, जिनमें सबसे ज्यादा 5 मामले शिमला के हैं।

यह भी पढ़ें : दोस्त की स्कूटी लेकर घर जा रहा था शख्स, ट्रक के नीचे आया- निकले प्राण

समाज में कैंसर बन चुका है नशे का कारोबार

दर्ज अपराधों के पीछे एक बड़ा कारण समाज में तेजी से फैल रहा नशा है। डॉक्टर से लेकर वकील के बाद सरकारी कर्मचारी भी नशा बेचते पकड़े जा रहे हैं। इस सामाजिक पतन के पीछे कहीं न कहीं कानून का अमल कराने वाले एजेंसियों की ढिलाई है, जो अब मर्ज के कैंसर बनने के बाद कुछ सख्त दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : शाह गैंग की एक और महिला तस्कर अरेस्ट, अभी भी पुलिस रडार पर हैं 25 महिलाएं

नशे की रोकथाम के लिए अब कई पंचायतें भी सामने आई हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से नशे के सौदागरों की सूचना देने वालों के लिए इनाम का ऐलान किया है। इन सबके बावजूद नशा तस्करी के मामले थमने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं।

जयराम बोले- असामाजिक ताकतों के साथ सख्ती बरतें  सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हालात बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ माह में ऊना में ही 15 हत्याएं हुई हैं। प्रदेश में माफिया राज और अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें : पत्नी के जाने का गम नहीं सह पाया पति, एक साथ उठीं  दोनों की अर्थियां

इसके अलावा प्रदेश में जिस तरह से नशे का बोलबाला बढ़ रहा है, वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्याएं, महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म व अत्याचार किए जाने की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिनके पास है, सरकार ने उनको अन्य कामों में लगा रखा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख