#अपराध

October 9, 2025

हिमाचल पुलिस का पड़ा 'डंडा', चरस तस्कर जीजा-साला ने बताया मास्टरमाइंड का अड्डा

मामले में पहले से गिरफ्तार हैं 3 आरोपी

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश का ड्रग माफिया बढ़ता जा रहा है। आए दिन मामले सामने आ रहे हैं जहां बड़ी मात्रा में नशा पकड़ा जा रहा है और तस्कर भी गिरफ्ता। ताजा मामले में कांगड़ा पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 किलो चरस बरामदगी में मुख्य सप्लायर पुलिस के हाथ लग गया है। 

1 किलो चरस के साथ हुई थी गिरफ्तारी

मामला 3 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इसमें एक विशेष टीम ने हरीश कुमार उर्फ बिट्टू (45) व रॉकी (34) को 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। हरीश छतरोली, नूरपुर का है जबकि रोकी चकधरावखान, कठुआ, जम्मू-कश्मीर का है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : सड़क पर पलटी कार, नहीं बच पाया चालक- अंदर ही फंस गया था बेचारा

जीजा-साला दोनों निकले चरस तस्कर

जांच में खुलासा हुआ कि ज्वाली का रहने वाला गौरव (29)- जो कि रॉकी का साला है। वो पैसे देकर अपने दोस्त हरीश कुमार के साथ अपने जीजा को चरस लाने भेजता था। गौरव एक कुख्यात नशा तस्कर है और इसके खिलाफ पहले से कई थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

मुख्य सप्लायर कुल्लू से हुआ गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस संबंध में नगरोटा बगवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। अब नगरोटा बगवा पुलिस ने 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर को जिला कुल्लू से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चैन की नींद सो रहा था परिवार, आधी रात को खत्म हो गया सबकुछ; सड़क होती तो शायद...

संपर्क-समन्वय स्थापना का है आरोप 

पुलिस ने 5 अक्टूबर को तीसरे आरोपी गौरव (29) को भी पकड़ा है। गौरव चलवाड़ा, ज्वाली का निवासी है। गौरव पर पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के बीच संपर्क और समन्वय स्थापित करने का आरोप है।

कुल्लू का एक मुख्य सप्लायर सक्रिय 

पुलिस ने जब गहनता से जांच की और तकनीकी विश्लेषण किया गया तो पता चला कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कुल्लू जिले का एक मुख्य सप्लायर सक्रिय था जो चरस की आपूर्ति करता था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गर्भवती किशोरी के सौतेले पिता ने क्यों उठाया गलत कदम? कमरे में मिले कागज से खुला राज

विशेष टीम को भेजा गया जिला कुल्लू

इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और उसे कुल्लू भेजा गया। इस टीम ने मुख्य आरोपी रमेश चंद को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। कांगड़ा एसपी ने बताया कि नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चलता रहेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख