#अपराध

April 26, 2025

हिमाचल: शख्स को 50 हजार भेज घर से गायब हुई 22 वर्षीय विवाहिता, पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम

विदेश में बैठे पति से पैसे मंगवाकर दूसरे व्यक्ति को भेजे फिर हो गई गायब

शेयर करें:

Bilaspur Missing Woman

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोगों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। कभी लड़कियां अपने घरों से लापता हो रही हैं। तो कई बार विवाहित महिलाएं भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो रही हैं। ऐसी ही दो महिलाएं जिला बिलासपुर से लापता हो गई हैं। जिसमें एक महिला की दो साल की मासूम बेटी भी है, जिसे वह घर में ही छोड़ गई है।

थाने पहुंची सास बहू को ढूंढने की लगाई गुहार

दरअसल मामला उपमंडल घुमारवीं से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने भराड़ी पुलिस थाना में अपनी  बहू के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बहू को जल्द से जल्द ढूंढा जाए, क्योंकि बहू के गायब होने से उसकी दो साल की बेटी घर पर अब उसके पास ही है, जो रह रह कर अपनी मां को ढूंढ रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 200 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल हुई राख, चंद मिनटों में उजड़ गए कई किसान

22 साल की विवाहित लापता

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल घुमारवीं के खैरी भपराल गांव की एक 22 वर्षीय विवाहित महिला अचानक घर से लापता हो गई है। इस महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला की एक दो साल की बेटी भी है। जिसे वह घर पर ही छोड़ गई है। महिल की सास ने पुलिस थाना भराड़ी में अपनी बहू के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अपनी रिपोर्ट में सास ने बताया कि उसकी बहू ने विदेश में नौकरी करने गए बेटे से 50 हजार रुपए मंगवाए थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मॉडर्न चोर: चोरी करने अपने साथ पिकअप लेकर चलते थे, पुलिस ने धरे 3 आरोपी 

पति से मंगवाए पैसे दूसरे को भेजे

सास के अनुसार जब बेटे ने उसे 50 हजार रुपए भेजे तो बहू ने यह पैसे कानपुर के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद बहू भी अचानक से घर से लापता हो गई। सास ने संदेह व्यक्त किया है कि बहू ने कानपुर के जिस शख्स के खाते में पैसे भेजे थे, वहीं उसकी बहू को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। सास ने पुलिस को बताया कि बहू अपनी दो साल की बेटी को घर छोड़ गई है। अब मासूम बार बार अपनी मां के बारे में पूछ रही है और उसे ढूंढ रही है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइकर्स गैंग ने दिल्ली बॉर्डर पर HRTC की बस का शीशा तोड़ा, ड्राइवर घायल

पुलिस कर रही मामले की जांच

 परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उनकी बहू को जल्द से जल्द ढूंढा जाए ताकि एक मासूम बच्ची को उसकी मां मिल जाए। वहीं सास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अनुबंध भर्तियों पर रोक, सरकार ने 20 फरवरी के कानून को बदला

साई ब्राह्मणा गांव से भी लापता हुई विवाहिता

इसी तरह से दूसरा मामला बिलासपुर के गांव साई ब्राह्मणा से सामने आया है। यहां पर भी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने साई खारसी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है और उसकी पत्नी को जल्द ढूंढने की मांग की है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार रात को बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई है, जिसकी तलाश सभी संभावित जगहों पर की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख