#अपराध

April 26, 2025

हिमाचल: बाइकर्स गैंग ने दिल्ली बॉर्डर पर HRTC की बस का शीशा तोड़ा, ड्राइवर घायल

मंडी डिपो की थी बस, पुलिस को शिकायत

शेयर करें:

himachal news

मंडी। पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश सडक परिवहन निगम (HRTC) की बस पर फिर हमला हुआ है। इस बार हमला दिल्ली के बॉर्डर पर हुआ है। मंडी से दिल्ली जा रही HRTC की बस को रोककर शरारती तत्वों ने रॉड से आगे का शीशा तोड़ दिया।

अचानक मची चीख-पुकार

अचानक हुई इस घटना से बस में बैठे मुसाफिरों में चीख-पुकार मच गई। इससे पहले कि बस के ड्राइवर-कंडक्टर कुछ समझ पाते, बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर की इस घटना के बाद देर रात तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ड्राइवर ने बस की सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया। बस मंडी डिपो की बताई जाती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अनुबंध भर्तियों पर रोक, सरकार ने 20 फरवरी के कानून को बदला

बस के आगे बोलेरो अड़ा दी

ड्राइवर के अनुसार, मंडी से बस सुबह सवा 5 बजे दिल्ली के लिए निकली थी। बस को करीब 4 बजे आईएसबीटी पहुंचना था। लेकिन करनाल बाइपास के पास तीन बाइक सवारों ने बस को बीच रास्ते में रुकवा लिया। बस के आगे एक बोलेरो गाड़ी अड़ा दी और बेमतलब ड्राइवर और यात्रियों से लड़ने लगे। यात्रयों ने युवकों को समझाइश दी, लेकिन वे गाली-गलौच करते रहे। बाइकर्स का कहना था कि बस ड्राइवर ने उन्हें जानबूझकर पास नहीं दिया।

रात तक पुलिस नहीं आई

इसके बाद बदमाशों ने रॉड से बस के आगे का शीशा और साइड के शीशे तोड़ दिए। शीशों के टूटने से ड्राइवर की आंख में चोट आई है। इस घटना के बाद देर रात तक पुलिस ने मौके पर आकर कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें : शादी वाले घर से एक साथ उठी 4 लोगों की अर्थी, दूल्हे ने दी मुखाग्नि- खुशियां हुई खाक

आपको बता दें कि भिंडरावाले फ्लैग विवाद के बाद पंजाब के होशियारपुर और अमृतसर में HRTC की बसों में तोड़फोड़ की गई थी। एचआरटीसी प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकायत की है। HRTC के दिल्ली कार्यालय को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख