#अपराध

April 26, 2025

हिमाचल के मॉडर्न चोर: चोरी करने अपने साथ पिकअप लेकर चलते थे, पुलिस ने धरे 3 आरोपी 

चोरी का सामान और गाड़ी भी बरामद 

शेयर करें:

Solan Theft Case

सोलन। बदलते वक्त के साथ हिमाचल प्रदेश में भी चोरों ने मॉडर्न हथकंडे अपना लिए हैं। सोलन की सदर पुलिस ने 3 ऐसे चोरों को दबोचा है, जो अपने साथ पिकअप लेकर चलते थे। इनसे भारी मात्रा में चोरी का माल और गाड़ी को बरामद किया गया है।

 

असल में सोलन के रहने वाले अमित बिंदल ने 24 अप्रैल को पुलिस में रिपोर्ट कराई थी कि सलोगड़ा स्थित उसके गांव डलहैण में घर के बाहर रखा लोहे का सामान, जाली, कमानी, पट्टे और क्रशर प्लेट चोरी हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइकर्स गैंग ने दिल्ली बॉर्डर पर HRTC की बस का शीशा तोड़ा, ड्राइवर घायल

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए चोर

पुलिस ने देर रात हुई इस चोरी के डीटेल्स ओर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और 25 अप्रैल को दो मुख्य आरोपी बंटी (30) निवासी कुमाहरड़ी और नीरज (31) उर्फ मनु निवासी डलहैण को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से चोरी का सारा सामान भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अनुबंध भर्तियों पर रोक, सरकार ने 20 फरवरी के कानून को बदला

सामान खरीदने वाला भी अरेस्ट

पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपियों ने चोरी सचिन को पता था कि बेचा जा रहा सामन चोरी का है, फिर भी उसने माल खरीदा। इसी आधार पर पुलिस ने सचिन को भी BNSS की धारा 35(3) के तहत अरेस्ट किया है। उसके पास से भी बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ है। चोरी के दोनों आरोपी इससे पहले शिमला के जुब्बल में चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

प्रदेश में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। आए दिन प्रदेश से कहीं ना कहीं से चोरी के मामले रिपोर्ट किए जाते हैं। कभी चोर घरों को निशाना बनाते हैं और नगदी और सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर देते हैं। तो कभी वाहन चोरी हो रहे हैं। अब तो चोर मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आए दिन मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख