#अपराध
February 25, 2025
हिमाचल : चरस बेच रही महिला पहुंची सलाखों के पीछे, 5 लाख की खेप बरामद
पुलिस टीम ने लगाया हुआ था नाका, चरस तस्करी कर रही थी महिला
शेयर करें:
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में काला काराबोर बढ़ता जा रहा है। नशा तस्करी के धंधे में हर वर्ग के लोग संल्पित पाए जा रहे हैं। यहां तक की कई महिलाएं भी पैसों के लालच में नशा तस्करी कर रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है- जहां पर एक महिला को चरस तस्करी करते हुए पकड़ा गया है।
पुलिस टीम ने महिला से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है। पुलिस को ये सफलता नाकांबदी के दौरान मिली है। पुलिस टीम ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू पुलिस की ANTF टीम ने शांगना पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को चरस तस्करी करते हुए रंगे हाथों धर-दबोचा। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1 किलो 701 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला मूल रूप ले नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में इस खेप की कीमत 5 लाख बताई जा रही है।
पुलिस टीम ने महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मणिकर्ण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा महिला से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप कहां से खरीद कर लेकर आई थी। उम्मीद है कि महिला से पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की शांत वादियों में अब नशे का जहर फैलाने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है।