#अपराध

May 23, 2025

हिमाचल में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी धरे; 13 राज्यों में फैला था जाल

बद्दी नालागढ़ में तीनों आरोपियों के 23 बैंक खाते सीज

शेयर करें:

solan baddi News

सोलन। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 13 राज्यों में साइबर फ्रॉड करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोलन जिला की बद्दी पुलिस ने इस गिरोह के नालागढ़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ 13 राज्यों से साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हुई थीं। गिरफ्तार आरोपियों के खाते से करीब 4.68 करोड़ रुपए का लेन देन हुआ है। वहीं तीनों आरोपियों ने बद्दी और नालागढ़ के बैंकों से साइबर ठगी के लगभग 6.67 करोड़ रुपए का लेन देन किया है।

23 बैंक खाते सीज

पुलिस के अनुसार यह तीनों आरोपी एक संगठित ठगी गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के 23 बैंक खातों को भी फ्रीज करवा दिया गया है। इसके साथ ही पांच मोबाइल नंबर व आईएमईआई को भी ब्लॉक करवाया गया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत में हुए एक साइबर क्राइम मामले में भी संलिप्त पाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मनरेगा लेबर के लिए खुशखबरी- केंद्र ने जारी किए 248 करोड़, दिसंबर से पेंडिग था भुगतान

13 राज्यों में किया था साइबर फ्रॉड

दरअसल भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम 13 राज्यों के लोगों ने NCRP पोर्टल पर साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज करवाई थी। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग, यूएसडीटी क्रिप्टो इन्वेस्टमैंट के नाम पर लोगों से ठगे पैसों को 23 बैंक खातों में डलवाया है। जिस पर पुलिस ने इन सभी 23 बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में ASI सस्पेंड, पेन ड्राइव छिपाने के आरोप- DGP की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

बद्दी नालागढ़ के बैंकों में हुआ 6.67 करोड़ का लेनदेन

बैंक खातों की जांच करने पर पता चला कि ठगी के 6.67 करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन बद्दी और नालागढ़ के बैंकों में हुई है। ठगों ने बद्दी और नालागढ़ के बैंकों से चैक, एटीएम, इंटरनैट बैंकिंग व बैंक वाऊचर के माध्यम से धनराशि निकाली है। जिस पर पुलिस ने नालागढ़ पुलिस थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया और जांच को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : पंचत्तव में विलीन हुए शहीद नवीन, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि- मां ने कांपते हाथों से संभाला तिरंगा

तीन आरोपियों के 23 बैंक खाते सील

जांच के बाद पुलिस ने नालागढ़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों आरोपियों ने बद्दी नालागढ़ में कुल 23 बैंक खाते खोले थे। जिसमें

  • एक आरोपी अमृत पाल निवासी गांव रतयोड़ डाकघर दभोटा तहसील व थाना नालागढ़, जिला सोलन के कुल 9 खातों से 40 लाख रुपए का लेनदेन पाया गया।
  • दूसरे आरोपी फिरोज खान निवासी गांव नवाग्राम डाकघर झज्जरा, तहसील नालागढ़ व जिला सोलन के कुल 8 बैंक खातों से लगभग 4 करोड़ रुपए का लेन.देन हुआ  पाया गया।
  • वहीं तीसरे आरोपी जसप्रीत सिंह निवासी गांव रत्योड तहसील व थाना नालागढ़ जिला सोलन के कुल 4 बैंक खातों से  करीब 28 लाख रुपए का लेन.देन हुआ पाया गया है।

क्या कहते हैं एसपी बद्दी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि  साइबर ठगी करने वाले गिरोह के नालागढ़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत में पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के मामले में संलिप्त पाए गए हैं। जिसके चलते इन दोनों आरोपियों को इस मामले में ट्रांसफर किया जाएगा। इन आरोपियों के और कौन कौन सदस्य हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख