#अपराध

January 8, 2026

चलती HRTC बस में किसान को किया बेहोश- जेब से लाखों लेकर फरार हुआ शातिर, खोज में पुलिस

किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाए लाखों

शेयर करें:

 hrtc crime news

सिरमौर। बस का सफर हमेशा आरामदायक और सेफ रहे ये जरूरी नहीं, कभी-कभी यह एक खौफनाक अनुभव बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही HRTC बस में, जहां यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया और उसके पास मौजूद लाखों रुपये लेकर शातिर फरार हो गया।

बस में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर और किसान बलबीर पुंडीर दिल्ली से HRTC बस में पांवटा साहिब की ओर आ रहे थे। बस का रूट जयपुर से होते हुए दिल्ली और फिर पांवटा साहिब का था। इसी दौरान किसी अज्ञात शातिर ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ड्राइवर ने स्कूल बस में मासूम संग की नीचता, कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

लाखों की नकदी लेकर फरार हुआ शातिर

बेहोशी की हालत में आरोपी ने बलबीर पुंडीर के पास मौजूद नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। बस में बैठे अन्य यात्रियों को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि उनके बीच एक गंभीर अपराध हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खुले आसमान के नीचे लंगर चला रहे वेहले बॉबी, अस्पताल ने नहीं दी जगह- हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

नशेड़ी समझ बस स्टैंड पर उतारा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस स्टाफ ने किसान को नशे की हालत समझकर रात करीब 10 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। इसके बाद वह व्यक्ति सुबह करीब 6 बजे तक ठंड में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। जब परिजनों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। DSP पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बस में सवार यात्रियों, स्टाफ और रूट से जुड़े CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार करता रहा इंतजार, घर लौटीं 3 युवकों की देह; चीख-पुकार से दहला इलाका

यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल

चलती बस में इस तरह की वारदात ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख