#अपराध

August 31, 2026

हिमाचल : 10 साल की बच्ची से नीचता, एक दिन के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

सूरजपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करें:

Sirmaur News news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के एक दिन के भीतर ही आरोपी को सूरजपुर क्षेत्र से पकड़ लिया। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत कंवर और सुरक्षा शाखा पांवटा की टीम की अहम भूमिका रही।

सूरजपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलते ही टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार तलाश के बाद आरोपी को सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  फौजी पिता की जुड़वां बेटियों ने बढ़ाया मान, एक साथ पास की NEET परीक्षा; दोनों बनेंगी डॉक्टर

जांच में जुटी पुलिस, जुटाए जा रहे साक्ष्य

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने के लिए पुलिस जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला ? 

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बच्ची की मां विकासनगर गई हुई थी। शाम करीब सात बजे जब वह वापस घर पहुंची तो बच्ची और उसका भाई वहां नहीं थे। पूछताछ करने पर परिवार को पता चला कि दोनों पांवटा साहिब गुरुद्वारा में खाना खाने गए हैं। रात करीब 10 बजे बच्ची का भाई घर लौटा। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी बहन कुछ समय पहले उससे अलग हो गई थी। इसके बाद परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ग्लेशियर झील फटने से मचेगी तबाही- नदियों किनारे बसी 60 हजार आबादी, मंडराया खतरा

 

तलाश के दौरान कुछ युवकों को यमुना विहार के वार्ड नंबर-5 में खेड़ा मंदिर के पास एक बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे तुरंत मौके की ओर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति बच्ची के पास मौजूद था। लोगों को अपनी ओर आता देखकर वह व्यक्ति वहां से भाग निकला।

बाइक छोड़ भागा आरोपी

आरोपी के फरार होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आरोपी की बाइक वहीं रह गई थी। लोगों ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर बच्ची के साथ पुलिस थाना पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें :  खड्ड के पास टहलने निकले 2 युवक, अचानक करंट की चपेट में आए और हो गया अनर्थ

 

शिकायत के अनुसार बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह पांवटा साहिब के मुख्य गुरुद्वारे के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे बहाने से अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक उसे अस्पताल के समीप वाली सड़क से होते हुए एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख