#हादसा
August 31, 2026
हिमाचल : खड्ड के पास टहलने निकले 2 युवक, अचानक करंट की चपेट में आए और हो गया अनर्थ
सुनहेल खड्ड के किनारे घूम रहे थे दो यार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर टहलने निकले दो 17 वर्षीय युवक अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के जाहू से सामने आया है। यहां पर बीते शनिवार दो युवक सुनहेल खड्ड के किनारे घूम रहे थे। दोनों भू-कटाव रोकने के लिए लगाए गए सपार के ऊपर से गुजर रहे थे। इसी जगह के ठीक ऊपर से 132 केवी की हाई वोल्टेज बिजली की तारें गुजर रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डॉक्टरों की मनमानी पर सरकार का डंडा- मनचाही पोस्टिंग बंद, शहर से बाहर देनी होगी ज्वाइनिंग
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बिजली की तारों को सीधे हाथ नहीं लगाया था। इसके बावजूद हाई वोल्टेज लाइन के तेज प्रभाव के कारण दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों झुलसकर नीचे गिर गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सड़कें बनीं दरिया- हवा में लटक गया रेल ट्रैक, अगले 4 दिन अलर्ट
घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को इलाज के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान पंजाब निवासी गुरप्रीत और उत्तर प्रदेश निवासी सुखदेव के रूप में हुई है।
अस्पताल में इलाज के बाद सुखदेव की हालत ठीक बताई गई और उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे गुरप्रीत की हालत नाजुक होने के कारण उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में उठेगा मंजू शर्मा मौ*त मामला- डॉक्टरों पर आरोप, विपक्ष के निशाने पर सरकार
हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली की सप्लाई बंद कर दी। समय रहते बिजली बंद होने से एक बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।
जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।