#अपराध

February 1, 2026

हिमाचल पुलिस को देख युवक ने फेंका चिट्टे से भरा लिफाफा, लिया यू-टर्न; हुआ गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

crime news

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। इसी के आधार पर पुलिस टीम कोने-कोने में नाकाबंदी कर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ताजा मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है- जहां  नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गश्त पर थी पुलिस टीम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के  ठियोग का है। यहां पर चिट्टे की तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बीते कल पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर गश्त पर थी इसी दौरान  दोपहर करीब 1:13 बजे पुलिस टीम ठियोग बाईपास रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान ठियोग कैफे की ओर से प्रेमघाट की दिशा में एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें : हरिपुरधार हाद.से में बड़ा खुलासा : ओवरलोड बस के टूटे थे पुर्जे, ड्राइवर का लाइसेंस भी था एक्सपायर

सड़क किनारे फेंका पॉलीथीन लिफाफा

जैसे ही युवक की नजर सामने खड़ी पुलिस टीम पर पड़ी, वह अचानक घबरा गया। घबराहट में उसने अपनी जेब से एक पॉलीथीन लिफाफा निकाला और उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह तुरंत मुड़कर वापस ठियोग कैफे की ओर जाने लगा।

युवक को रोककर की पूछताछ 

युवक की इस हरकत से पुलिस को शक हो गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के समय युवक ने अपना नाम दीपक उर्फ जर्दा उम्र, पुत्र श्री केहर सिंह, निवासी गांव,  दहेन घाटी, जिला शिमला का रहने वाला बताया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी नौकरी से रिटायर हुई मां, बेटों ने दी अनोखी विदाई- ऊंट पर बिठा पहुंचाया घर

 4.780 ग्राम चिट्टा बरामद 

पुलिस ने मौके पर सड़क किनारे फेंके गए पॉलीथीन लिफाफे को कब्जे में लेकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पॉलीथीन से चिट्टा/हेरोइन की खेप बरामद हुई। बरामद चिट्टे का वजन करने पर वह 4.780 ग्राम निकला।  पुलिस ने अरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

चिट्टे की सप्लाई करने जा रहा था आरोपी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अहम है आज का बजट : CM सुक्खू की चार मांगों पर टिकी हैं सभी की निगाहें

जनवरी माह में NDPS एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज

गौरतलब है कि शिमला पुलिस द्वारा “मिशन भरोसा” के तहत जिले भर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते जनवरी 2026 के दौरान ठियोग उपमंडल में अब तक NDPS एक्ट के कुल 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 90 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी की जा चुकी है।

पुलिस की आम जनता से अपील 

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे गिरी आसमानी बिजली : 55 बेजुबानों की मौ.त, तेज आवाज से दहला पूरा इलाका 

अगर किसी को अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं और समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख