#अपराध
July 23, 2025
हिमाचल : वार्ड पंच पत्नी पर पति ने जड़े भ्रष्टाचार के आरोप, प्रधान को भी लपेटा- RTI से खुले राज
मनरेगा फंड में गड़बड़ी का मामला, RTI से खुला राज
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश की एक पंचायत से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां वार्ड पंच के पति ने पंचायत के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया है और अपनी पत्नी सहित पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सचिव पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार ने पंचायत के विभिन्न कार्यों और उनके खर्चों से जुड़ी जानकारियाँ आरटीआई (RTI) के माध्यम से प्राप्त कीं। जब इन जानकारियों का मिलान जमीनी हकीकत से किया गया, तो बड़ी गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल पर फोकस तेज : अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में बुलाई बैठक, बोले- जल्द बने भवन
कुलदीप का आरोप है कि पंचायत ने फर्जी नामों से कार्य करवाकर सरकारी राशि की बंदरबांट की। इसमें उनकी पत्नी का नाम भी शामिल किया गया, जिससे यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सराज में 27 अभी भी लापता, सेना और NDRF की टीमें वापस लौटी- अब ये संभालेंगे जिम्मा
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारियों ने पाया कि पंचायत द्वारा कार्यों का क्रियान्वयन बिना भौतिक सत्यापन के किया गया था। जांच रिपोर्ट में 57,000 रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। इस गबन की राशि पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य (यानी कुलदीप की पत्नी) और सचिव से वसूली के आदेश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी ने सभी को दोषी मानते हुए पेनल्टी के तौर पर राशि जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : IMD अलर्ट: हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा, इन जिलों में होगी भारी बारिश- जानें ताजा अपडेट
इस घटनाक्रम के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि पंचायतों में पारदर्शिता लाई जाए और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई हो। वहीं, पति द्वारा अपनी पत्नी को भ्रष्टाचार के मामले में घसीटने का भी यह पहला मामला है, जिसके बाद से ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।