#अपराध

July 19, 2025

हिमाचल : पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गो*ली, हाईवे किनारे मिली दूसरे व्यक्ति की देह- क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच, परिवार और गांव में पसरा मातम

शेयर करें:

kangra suicide case

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रिहलू में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जबकि रक्कड़ थाना क्षेत्र की चौली पंचायत में एक व्यक्ति का शव राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे संदिग्ध हालत में मिला।

शाहपुर में पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली

शाहपुर के रिहलू गांव में शनिवार को पूर्व सैनिक भजनदास ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : दिशा बैठक में अधिकारियों से नाखुश दिखे अनुराग ठाकुर, निर्माण कार्यों में देरी पर लगाई क्लास

पुलिस कर रही मामले की जांच

शाहपुर थाना प्रभारी करतार चंद ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भजनदास ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हाईवे किनारे मिला शव

वहीं दूसरी घटना रक्कड़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौली से सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने पहले उसे अचेत अवस्था में देखा और ग्राम प्रधान ज्योति धीमान को सूचना दी। प्रधान ने तुरंत रक्कड़ पुलिस को जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भ्रष्टाचार की नई मिसाल: JCB की जगह स्कूटी से बना दी सड़कें; पंचायत प्रधान निलंबित

पत्नी को 2 बच्चों को छोड़ गया ड्राइवर

पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रोमी (46), पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़ (हमीरपुर) के रूप में हुई है। वह पिछले 18 वर्षों से अपनी ससुराल चौली में ही रह रहा था और पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपदा में बह गई सड़क- बीमार महिला के लिए फरिश्ते बनें ग्रामीण, पालकी से पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

रक्कड़ थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख