#अपराध

March 22, 2025

चिट्टे के जाल में उलझा हिमाचल: इस जिला में 3,247 गिरफ्तार, हजारों केस दर्ज

हिमाचल के कांगड़ा जिला में 10 साल में 3,247 गिरफ्तार

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते दस सालों में पुलिस ने चिट्टे से जुड़े 2,418 मामले दर्ज किए हैं। 2023 में सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे, जबकि 2025 में भी फरवरी माह तक 76 मामले दर्ज हो चुके हैं।

 

बढ़ते मामलों के बीच पुलिस की सख्ती


पुलिस ने इन वर्षों में कुल 15.639 किलो चिट्टा जब्त किया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के अनुसार, पिछले दस सालों में 3,247 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2023 में सबसे अधिक 468 आरोपी पकड़े गए थे, जबकि 2025 के शुरुआती दो महीनों में 134 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सोनू चिट्टा गैंग का भंडाफोड़: 80 लोगों का नेटवर्क, 11 गिरफ्तार- ऐसे होती थी सप्लाई

 

पुलिस सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता अभियान भी चला रही है। जिला के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर अधिकारियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

 

10 सालों में दर्ज मामलों की स्थिति

 

साल दर्ज मामले गिरफ्तार आरोपी जब्त चिट्टा (ग्राम)
2015 93 107 305
2016 266 388 196
2017 245 311 663.73
2018 270 311 646.51
2019 259 322 848
2020 301 422 1 किलो 75 ग्राम
2021 194 265 1 किलो 21 ग्राम
2022 170 226 1 किलो 32 ग्राम
2023 316 468 5 किलो 26 ग्राम
2024 228 368 2.65 किलो
2025 (फरवरी तक) 76 134 843.9 ग्राम

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल में अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम, तेजी से गर्मी बढ़ने के आसार

 

SP कांगड़ा की युवाओं से अपील


SP शालिनी अग्निहोत्री ने युवाओं को चेताते हुए कहा कि वे नशे को "एक्सपीरियंस" के तौर पर न लें। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवा उदासी में नशे की ओर बढ़ रहा है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। एक बार चिट्टे की लत लगने के बाद इसे छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है और मेडिकल साइंस का सहारा लेना पड़ता है।

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख