राजनीति

#अपराध

July 22, 2025

हिमाचल : घर से आ रही थी बदबू, अंदर मिली बुजुर्ग की सड़ी-गली देह; लापता बेटे पर शक

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, FSL टीम मौके पर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

hamirpur news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत भोटा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से तेज़ दुर्गंध आने की सूचना पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर से सड़ने-गलने की गंध आ रही थी।

सड़ा-गला शव बरामद

जब पुलिस मौके पर पहुंची और ताले को तुड़वाया गया, तो भीतर से 75 वर्षीय बुजुर्ग मौजी राम का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था।

कई दिन से लापता था बेटा, परिवार में और कोई नहीं

मौजी राम अपने बेटे सुंदर सिंह के साथ गांव में अकेले ही रहते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सुंदर भी दिखाई नहीं दे रहा था। पड़ोसियों ने जब दरवाजे पर ताला देखा और अंदर से बदबू आनी शुरू हुई तो शक गहराया।

पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुंदर सिंह पिछले दिनों अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद में भी उलझा था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह अभी तक लापता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरकी पहाड़ी- चलती पिकअप पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, गाड़ी में सवार थे दो लोग

पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही थाना भोटा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला सामान्य मौत नहीं लग रहा, हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'

 

भोटा थाना प्रभारी ने बताया कि शव कई दिन पुराना है और सड़ चुका है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

गांव में डर का माहौल

घटना के बाद गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है। मौजी राम को गांव में एक शांत और सरल व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख