राजनीति

#हादसा

July 22, 2025

हिमाचल में दरकी पहाड़ी- चलती पिकअप पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, गाड़ी में सवार थे दो लोग

कानी नाला मोड़ पर चलती पिकअप पर गिरे भारी बोल्डर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 aani landslide

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी दरकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लुहरी-दलाश मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ, जब कानी नाला मोड़ पर चलती पिकअप पर अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिर गए। 

तेज आवाज के साथ दरकी पहाड़ी

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन लुहरी की ओर जा रहा था। जब वाहन कानी नाला मोड़ के समीप पहुंचा तो अचानक ऊपर से चट्टानों के साथ भारी पत्थर गिरने लगे। उनमें से एक बड़ा बोल्डर सीधा पिकअप की छत पर गिरा, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने बड़ी सूझबूझ से वाहन को एक ओर मोड़ कर रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'

दूध लेने जा रहे थे

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दूध की गाड़ी में काम करते थे और दूध लेने जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भांजे ने बताया- उफनती नदी में नहाने जा रहे मामा, पुलिस को नदी किनारे मिली लोई और चप्पल

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग और पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका और पहाड़ी की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी रास्तों पर बेहद सतर्कता बरतें, खासकर उन स्थानों पर जो पहले से ही भूस्खलन संभावित क्षेत्र माने जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फलों-सब्जियों की गाड़ी में चंडीगढ़ पहुंचाया जा रहा था नशा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा तस्कर

लोगों की चिंता बढ़ी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कानी नाला मोड़ लंबे समय से खतरनाक स्थिति में है और वहां सुरक्षा इंतजाम बेहद ज़रूरी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर रिटेनिंग वॉल और सुरक्षा नेट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख