#अपराध
January 4, 2026
हिमाचल में चिट्टा नेटवर्क बेनकाब: पंजाब से लाया जा रहा था नशा, पुलिस ने अरेस्ट किए 4 तस्कर
शिमला और डल्हौजी में चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

शिमला/ चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की विशेष मुहिम लगातार रंग ला रही है। शनिवार को शिमला और चंबा जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान चिट्टा/हैरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा और आरोपियों के बाहरी राज्यों से संबंध ने एक बार फिर नशे के नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने निहारी क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 31.46 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम- विभाग ने जताए बर्फबारी के आसार, घने कोहरे का अलर्ट जारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह (34) पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह निवासी ढिल्लों नगर, लुधियाना (पंजाब), गुरविंदर सिंह (36) पुत्र सरदार हरजिंदर सिंह निवासी बसंत नगर, लुधियाना (पंजाब) और व्योम खक्टा (27) पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गांव शॉन, डाकघर गरावग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद नशीला पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर नेटवर्क की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिकअप से टक्कर के बाद बाइक समेत गहरी खाई में गिरा युवक, मौके पर तोड़ा दम
वहीं चंबा जिले के डल्हौजी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एमईएस पाइप लाइन मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर पैदल जा रहा युवक घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक वस्तु निकालकर सड़क किनारे फेंक दी।
यह भी पढ़ें : धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला: CM सुक्खू ने टूटे परिवार को दिया सहारा, फोन पर की बात- पिता ने मांगी मदद
पुलिस को युवक की हरकत पर शक हुआ। मौके पर जाकर जब फेंकी गई वस्तु की जांच की गई तो उसमें चिट्टा पाया गया। वजन करने पर इसकी मात्रा 13.72 ग्राम निकली। पूछताछ में आरोपी की पहचान विक्रम (36) पुत्र सुखदेव निवासी निचली मंगली, डाकखाना रामगढ़ साहनेवाल, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।