#अपराध

April 30, 2024

हिमाचल: युवक ने लड़की से तीन माह तक किया अनर्थ, अपहरण कर लाया था

शेयर करें:

शिमला। अकसर बाहरी राज्यों में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए हिमाचल भाग आते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के एक युवक ने किया है। इस युवक ने 15 साल की एक छात्रा का अपहरण कर उसे हिमाचल में ले आया। यहां पर इस किशोरी से तीन महीने तक युवक ने दुराचार किया। जब वह तीन माह बाद वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से नेपाल के पारसा जिला के रहने वाले युवक के साथ हो गई। यह युवक हिमाचल प्रदेश में काम करता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ताऊ ने अपनी ही भतीजी को कर दिया था प्रेग्नेंट, मिली ये सजा सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती होने के बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। जिसके बाद यह युवक लड़की से मिलने के लिए उसके गांव में पहुंच गया और लड़की का अपहरण कर उसे हिमाचल ले आया।

हिमाचल में तीन माह तक किया दुष्कर्म

वहीं लड़की के गुम होने पर उसके परिजनों ने 29 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई। लड़की की मां ने अज्ञात शख्स के खिलाफ उनकी बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। यह भी पढ़ें: HRTC बस से कार चालक की हुई जोरदार टक्कर, नहीं बच पाई जान; पसरा मातम जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं तीन माह हिमाचल में रहने के बाद जब युवक लड़की को लेकर 29 अप्रैल को वापस उसके गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वापस लौटते पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि आरोपी प्रीतम यादव से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने अपने पिता पर उड़ेला पेट्रोल और लगा दी माचिस जिसके बाद एक दिन वह उससे मिलने गांव तक पहुंच गया। यहां से वह जबरन उसे अपने साथ हिमाचल ले गया, जहां तीन महीने तक उसके साथ दुराचार करता रहा।

आगामी जांच कर रही पुलिस

एसपी ने पीड़िता का हवाला देते हुए बताया कि बाद में प्रीतम ने कथित तौर पर किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे हिमाचल प्रदेश ले गया जहां उसने लगभग तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें: 18 साल का युवक छोड़ गया दुनिया, 12वीं में दूसरी बार हुआ था फेल पुलिस ने नाबालिगा के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रीतम को सोमवार को रतसर कस्बे से गिरफ्तार किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख