#अपराध

April 20, 2026

हिमाचल: सड़क में खड़ी गाड़ी से आ रही थी बदबू- अंदर झांकने पर उड़े होश, मिली सड़ी-गली देह

शरीर पर नहीं थे कोई चोट के निशान 

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घर जा रहा था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी पद्धर उपमंडल के सालगी क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोहरी राम 16 अप्रैल को मनाली से अपने घर पालमपुर के लिए निकले थे, लेकिन वे समय पर घर नहीं पहुंचे और रास्ते में ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैक्सी चालक का गला दबाया- म*रा समझ जंगल में फेंका, 3 दिन बाद मिला जिंदा; 2 गिरफ्तार

खड़ी कार से आ रही थी बदबू

स्थानीय लोगों के अनुसार, सालगी मोड़ के पास एक कार (HP 01 D 6868) लंबे समय से एक ही जगह पर संदिग्ध हालत में खड़ी थी। कार अंदर से बंद थी और कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही थी। कार के अंदर से  बदबू आ रही थी, जिससे लोगों को शक हुआ। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी कमांद को दी गई।

कार के अंदर देखा तो लाश पड़ी हुई थी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए एक स्थानीय मैकेनिक को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद जब कार का दरवाजा खोला गया, तो अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बहु-बेटे ने पिता पर चलाई दराट, की थी लव मैरेज- ताला तोड़ने पर हुआ विवाद

शरीर पर नहीं थे कोई चोट के निशान 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैब (RFSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि घटनास्थल से हर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह की मारपीट, संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है कि आखिर मौत कैसे हुई।

मृतक की पहचान

लोहरी राम उम्र 54 साल, पिता स्वर्गीय टेहंकु राम, गांव कण्डगवाल टिक्कर, जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

मृतक के परिजनों को दी सूचना

फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक परिजनों की ओर से किसी तरह का शक या आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है चाहे वह स्वास्थ्य संबंधी कारण हों, हादसा हो या कोई अन्य वजह।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख