#अपराध

April 20, 2026

हिमाचल : कलयुगी बहु-बेटे ने पिता पर चलाई दराट, की थी लव मैरेज- ताला तोड़ने पर हुआ विवाद

दंपती की हरकत देख पिता ने टोका- तो कर दिया बुरा हाल

शेयर करें:

father son love marriage daughter in law dispute jogindernagar mandi police

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। लडभड़ोल क्षेत्र की कोलंग पंचायत से एक ऐसी घटना सामने आई है- जिसने पारिवारिक रिश्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेटे-बहू ने बाप पर दराट से किया हमला

डगू गांव में 63 वर्षीय प्रेम सिंह पर उनके ही बेटे और बहू द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला उजागर हुआ है। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैक्सी चालक का गला दबाया- म*रा समझ जंगल में फेंका, 3 दिन बाद मिला जिंदा; 2 गिरफ्तार

शादीशुदा महिला से की थी लव मैरिज

पीड़ित प्रेम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे ने प्रेम विवाह किया है और बहू पहले से शादीशुदा थी। उनके अनुसार, दोनों घर के ताले तोड़ रहे थे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो बात अचानक हिंसा में बदल गई।

ताला तोड़ने पर हुआ विवाद

आरोप है कि बेटे और बहू ने पहले पीछे से उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद उन पर दराट और डंडों से लगातार हमला किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा

मौके से फरार हुए दोनों

घायल अवस्था में पड़े प्रेम सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हालात इतने गंभीर थे कि घायल बुजुर्ग ने खुद ही 108 एंबुलेंस को कॉल किया। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज किया गया।

 

अस्पताल में भर्ती पिता

अस्पताल में बुजुर्ग दाखिल

बताया जा रहा है कि उस समय डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार संभाला। स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें आगे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिछले चार दिनों से नहीं मिल रही 7 वर्षीय बच्ची, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

उधर, लडभड़ोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख