#अपराध

June 16, 2026

हिमाचल : किराए के कमरे में मिली लाइनमैन की देह- आत्मह*त्या या कुछ और पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा 

शेयर करें:

himachal mandi Electricity Department one man no more

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में उस समय मातम छा गया, जब एक  विद्युत विभाग में तैनात एक लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के  सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी का है। बताया जा रहा है कि युवक छतरी में नौकरी के चलते किराए के कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे और आसपास के क्षेत्र की जांच की, ताकि मौत से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मालरोड पर गाड़ी दौड़ा रहा था पंजाबी, वीडियो वायरल- कटा 20 हजार का चालान

मृतक की पहचान

 पावेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो केलोधार गांव का निवासी था।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं 

प्रारंभिक जांच में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पावेंद्र कुमार ने आत्महत्या की है या फिर उनकी मौत किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दबाजी में किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। मामले की सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से खत भेज रहे सैलानी, चार दिन में बिके 98 हजार के स्टांप

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

इस घटना के बाद छतरी और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। पावेंद्र कुमार की मौत की खबर से परिवार और परिचितों में दुख की लहर है। स्थानीय लोग भी पुलिस जांच पूरी होने और मामले की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख