#अपराध

June 16, 2026

हिमाचल : मालरोड पर गाड़ी दौड़ा रहा था पंजाबी, वीडियो वायरल- कटा 20 हजार का चालान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

कूल्लू। हिमाचल प्रदेश में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यटन नगरी मनाली में भी अब यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसा ही एक मामला जिला कूल्लू सामने आया है, जहां माल रोड जैसे व्यस्त और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाना एक चालक को भारी पड़ गया। 

 पैदल आने-जाने वालों के लिए है रास्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला बीती रात करीब 10:30 बजे का है। मनाली का माल रोड हमेशा पर्यटकों की भारी भीड़ से भरा रहता है। लोगों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए इस पूरे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। यहां केवल पैदल चलने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने की अनुमति होती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से खत भेज रहे सैलानी, चार दिन में बिके 98 हजार के स्टांप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

इसके बावजूद एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी चालक नियमों को नजरअंदाज करते हुए माल रोड के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

20 हजार का किया चालान 

वीडियो वायरल होने के बाद मनाली पुलिस और कुल्लू RTO विभाग तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर गाड़ी का नंबर ट्रेस किया और वाहन मालिक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का 20 हजार रुपये का ऑनलाइन ई-चालान काट दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पत्नी से मिलने गांव आया युवक, दोस्तों के साथ निकला घूमने- खेत में मिली देह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्यटक स्थलों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है। माल रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन ले जाने से न केवल जाम की समस्या पैदा होती है, बल्कि पैदल चल रहे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

हुड़दंग और नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी छूट

मनाली के DSP केडी शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस यातायात नियमों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि माल रोड को विशेष रूप से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया है, इसलिए यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें- अति गरीब परिवारों के अच्छे दिन शुरू : पक्का मकान बनाएगी सुक्खू सरकार, देगी कई सुविधाएं

नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने साफ कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह बाहरी राज्य से आया पर्यटक हो या स्थानीय निवासी, सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख