#अपराध

May 4, 2025

हिमाचल: बच्चों को लेकर मायके गई थी पत्नी, जब तक लौटी उजड़ चुका था सुहाग

घर का दरवाजा नहीं खुलने पर बुलानी पड़ी पुलिस

शेयर करें:

Himachal-Mandi-Man-News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

मंडी जिला का है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के लड़भड़ोल क्षेत्र के मकरीड़ी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। यह घटना आज रविवार सुबह की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिलेराम निवासी लोअर पिपली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कॉलेज के बाहर छात्रों को नशा बेचने आए थे दो पंजाबी युवक, बड़ी खेप के साथ धरे

घर में अकेला था शख्स

बताया जा रहा है कि दिलेराम शनिवार को शाम को घर में अकेला ही था। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। आज रविवार सुबह जब दिलेराम ने घर कर दरवाजा नहीं खोला और बाहर वह किसी को नहीं दिखा तो आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका के चलते मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : भारत का पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, हिमाचल की इस नदी का भी रोक दिया पानी

कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला। जब अंदर जाकर देखा तो दिलेराम फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवानों ने मौके पर त्यागे प्राण

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख