#अपराध
June 17, 2026
हिमाचल: रात को हेयर ड्रेसर ने कमरे में लगाया फं*दा- रूम पार्टनर को सुबह लगी खबर
किराए के कमरे मे रहता था युवक
शेयर करें:

मंडी। कई बार जिंदगी में बढ़ता मानसिक तनाव इंसान को ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। ऐसा ही एक दुखद मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मड़ी के करसोग से सामने आया है। बता दें कि व्यक्ति करसोग में हेयर ड्रेसर का काम करता था और पिछले कुछ समय से यहां किराए के कमरे में रह रहा था। जानकारी के अनुसार सोमवार रात रमेश कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब उसका रूम पार्टनर कमरे में पहुंचा। कमरे में पहुंचने पर रूम पार्टनर ने व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना करसोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कमरे में पहुंचने पर रूम पार्टनर ने रमेश कुमार को फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना करसोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान रमेश कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय अनंत राम, निवासी अंबेडकर नगर, डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिवार में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि रमेश कुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
DSP करसोग चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।