#हादसा
June 17, 2026
हिमाचल : 800 फुट गहरी खाई में समाई कार- कई घंटे चला रेस्क्यू, दो लोगों की मौके पर मौ.त
हा.दसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
शेयर करें:

चंबा। एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन जानलेवा साबित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी।
बताया जा रहा है कि कार करीब 800 फुट गहरी खाई में गिरते हुए चौहड़ा सड़क तक जा पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग चंबा के सरू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से गहरी खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।
DSP मयंक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।