#अपराध

February 11, 2026

हिमाचल का चायवाला हुआ कंगाल : बैंक में जमा करवाई थी कमाई, खाते में बचे सिर्फ 18 रुपये

खाते से धीरे-धीरे होती रही ट्रांजैक्शन

शेयर करें:

online scam

मंडी। गरीब लोग बड़ी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर अपने खाते में पैसे जमा करते हैं। सोचते हैं कि मुसीबत के समय यही काम आएंगे। लेकिन कभी-कभी ठग ऐसे झांसा देते हैं कि सारी जमा-पूंजी ही साफ कर देते हैं।

 

ऐसा ही ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में चाय की एक छोटी सी दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा धोखा हो गया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।  सुबह से शाम तक चूल्हे पर चाय बनाकर और ग्राहकों को सेवा देकर उन्होंने धीरे-धीरे 1 लाख 35 हजार रुपये जोड़े थे।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे ने उजाड़ा परिवार, दो पंजाबी दोस्तों के साथ युवक ने ली डोज- सुबह थमी सांसें

खाते से धीरे-धीरे होती रही ट्रांजैक्शन

लेकिन कुछ ही दिनों में साइबर ठगों ने उनकी सारी जमा-पूंजी खाते से उड़ा दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न तो उनके पास कोई फोन कॉल आई, न कोई OTP आया और न ही उन्होंने किसी को अपने बैंक खाते की जानकारी दी। फिर भी 7 से 9 फरवरी के बीच उनके खाते से लगातार कई ट्रांजैक्शन होते रहे और पूरी रकम निकल गई।

खाते में बचे थे 18 रुपये 

जब हनुमंत को इस बात का शक हुआ तो वह तुरंत बैंक पहुंचे। वहां जाकर जब उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो खाते में सिर्फ 18 रुपये बचे थे। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर यह सब कैसे हो गया।

यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि से दूरी बना कर बैठे पांच देवी-देवता : 500 साल से चल रही नाराजगी, नहीं हो रही खत्म

मेहनत की कमाई पर साइबर ठगों का वार

यह रकम उनके लिए सिर्फ लिए सिर्फ पैसे नहीं थी, बल्कि उनकी मेहनत, पसीना और परिवार के भविष्य की उम्मीद थी। पीड़ित का कहना है कि वह एक छोटे दुकानदार हैं। सुबह से देर शाम तक दुकान पर खड़े होकर चाय बेचते हैं, तभी जाकर घर का खर्च चलता है।

 

न OTP आया-ना ही कॉल, फिर भी चायवाले के अकाउंट से कैसे खटाखट उड़ गए 1.35 लाख?

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टर के साथ हुआ बहुत गलत : तीन दिन अपने ही घर में बंधी बना रहा बेचारा- जानें पूरा मामला

ऐसे में इतनी बड़ी रकम का एकदम गायब हो जाना उनके लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही किसी को बैंक से जुड़ी जानकारी दी। फिर भी ठगों ने उनके खाते को खाली कर दिया। 

पिड़ित ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद हनुमंत ने तुरंत सुंदरनगर पुलिस थाना और संबंधित बैंक शाखा में लिखित शिकायत दी। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी मेहनत की कमाई उन्हें वापस दिलाई जाए और जो भी इसके पीछे है, उसे जल्द पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दिन से ढूंढे रहे थे माता-पिता, जंगल में मिली लाडले की देह; मची चीख-पुकार

पुलिस की लोगों से अपील 

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज के झांसे में न आएं। अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या ATM डिटेल किसी के साथ साझा न करें। अगर खाते में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि पैसे किस अकाउंट में गए और किस जगह से निकाले गए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख