#अपराध

May 19, 2025

हिमाचल : शादी करूंगा कह युवती को घर ले गया युवक, 11 दिन नोची, फिर घर से निकाली

युवक ने बनाया युवती का वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

शेयर करें:

kullu Girl crime News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कभी जोर जबरदस्ती से तो कभी छोटी उम्र की युवतियांे को बहला फुसला कर उनके साथ दुष्कर्म जैसी वारदातें की जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आई है। यहां भी एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में लड़की को छोड़ दिया।

कुल्लू जिला से सामने आया मामला

मामला कुल्लू जिला के पुलिस थाना भुंतर का है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने घर ले गया। अपने घर ले जाकर उसने लगातार 11 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने बताया कि 11 दिन बाद युवक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल :12वीं में फेल होने का गम न सह सकी दीक्षा,परिवार को दे गई उम्रभर का गम

नाना के घर में रहती है युवती

युवती ने बताया कि वह अपने नाना के घर मनाली में रहती है। इसी बीच वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक के साथ उसकी फोन पर बात होती थी। इस दौरान एक दिन युवक ने उसे मिलने के लिए कुल्लू बुलाया। जब वह युवक से मिलने कुल्लू पहुंची तो युवक ने उसके साथ शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ अपने आनी स्थित घर में ले गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख

11 दिन घर में रख कर करता रहा दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि युवक ने उसे अपने घर के एक कमरे में 11 दिन तक रखा और हर दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। 11 दिन बाद युवक ने उसे घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा और उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर देगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लिफ्ट देने के बहाने महिला से जंगल में की नीचता, रात डेढ़ बजे युवक के चंगुल से छूट पहुंची थाने

पुलिस कर रही मामले की जांच

युवक के घर से किसी तरह वह वापस अपनी नाना के घर मनाली पहुंची। उसने हिम्मत कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। बेटी की बात सुन कर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार ने पुलिस थाना भुंतर में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख