#अपराध
June 9, 2025
हिमाचल: खेत में पहुंची पत्नी को इस हाल में मिला पति, उजड़ चुका था सुहाग; पसरा मातम
31 की उम्र में पत्नी को अकेला छोड़ गया पति
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दुनिया उस समय उजड़ गई, जब उसने अपने पति को खेत में मृत पाया। मामला हिमाचल के कुल्लू जिला के आनी का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आनी के तहत आती ग्राम पंचायत जाबन के टिप्पल गांव में एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति खेत में सेब के पेड़ की टहनी से रस्सी का फंदा बनाकर उससे लटक गया। मृतक नेपाली मूल का व्यक्ति था और अपनी पत्नी के साथ आनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिलचिलाती गर्मी में लगा था NCC का कैंप, 14 छात्रों की हालत हुई खराब- पहुंचे अस्पताल
मृतक व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय मोहन केशी निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह पत्नी के साथ आनी क्षेत्र के एक गांव में रहता था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोहन केशी ने टिप्पल स्थित एक सेब बगीचे में सेब के पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव का बेटा बना डिजाइनर, देशभर में चमकाया नाम; पाया 48वां रैंक
डीएसपी आनी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया और उसकी बारीकी से जांच की तो पाया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। मात्र गले पर हल्का फंदे का निशान पाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पत्नी, जमीन के मालिक और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस : CBI ने खंगाले रिकॉर्ड, ब्लैक डायरी और पेन ड्राइव से खुल सकते हैं कई राज
वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि जब वह खेत में पहुंची तो उसे लगा कि मोहन शराब पीकर खेत में बैठा है। लेकिन जैसे ही उसने उसे हिलाया तो वह पीछे की तरफ गिर गया। पुलिस को दिए बयान में पत्नी और अन्य परिजनों ने किसी तरह का कोई संदेह व्यक्त नहंी किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है।