#अपराध

June 29, 2025

हिमाचल: स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा से किया मुंह काला, जबरन घर ले गया था युवक

आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता का करवाया मेडिकल

शेयर करें:

School Girl kullu

कुल्लू। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही सनसनीखेज मामला प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय बच्ची का किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे जिला को झकझोर कर रख दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

10वीं की छात्रा से दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र से सामने आया है। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने जिला के शिल गांव के युवक अरुण ऊर्फ काकू पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह रोजाना की तरह गुरुवार 26 जून को सुबह स्कूल गई थी। लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेलते-खेलते छत से गिरी 6 साल की मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले निकले प्राण- पसरा मातम

जबरन गाड़ी में डाल घर ले गया था युवक

पीड़िता के पिता ने बताया कि शिल गांव का अरुण ऊर्फ काकू उनकी बेटी को गाड़ी में डाल कर अपने घर ले गया। जहां पर उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 जून को ही दलाश के शिल गांव में आरोपी के घर छापा मारा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में परिवारवाद बन रहा नया ट्रेंड! मंत्री शांडिल के ऐलान पर उठे विरोध के सुर

क्या कहते हैं डीएसपी आनी

डीएसपी आनी ने बताया कि घर में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल आनी में करवाने के बाद आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पहली जून तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल : आज होगी भारी से भारी बारिश, कई जिलों में बादल फटने-बाढ़ आने की चेतावनी

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पीड़िता के परिजनों के साथ साथ पूरे गांव के लोग आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख