राजनीति

#हादसा

June 29, 2025

हिमाचल : खेलते-खेलते छत से गिरी 6 साल की मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले निकले प्राण- पसरा मातम

अचानक बिगड़ा संतुलन और मिली दर्दनाक...

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची खेलते-खेलते घर की छत से नीचे गिर गई। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। जिसके बाद बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

नहीं पहुंच पाई बड़े अस्पताल में

जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के बरोटीवाला में नन्ही बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक 6 वर्षीय बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में परिवारवाद बन रहा नया ट्रेंड! मंत्री शांडिल के ऐलान पर उठे विरोध के सुर

बच्ची के परिजन उसे तुरन्त सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। घायल बच्ची को 108 एंबुलेंस सेवा के ज़रिए नाहन लाया गया। मगर दुर्भाग्यवश, नाहन पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : अपने गीत से वीरभद्र सिंह की आंखें कर गए थे नम- बिना गुरु के शुरू की संगीत यात्रा- अब मिला बड़ा सम्मान

दिहाड़ी मजदूरी करते हैं पिता

मृतक बच्ची की पहचान कुसुम उम्र 6 वर्ष के रूप में हुई है, जो प्रवासी मजदूर जिवा छलनिया की पुत्री थी। जिवा मूल रूप से गोवर्धनपुर, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में बरोटीवाला में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल : आज होगी भारी से भारी बारिश, कई जिलों में बादल फटने-बाढ़ आने की चेतावनी

पुलिस टीम कर रही जांच

थाना प्रभारी पुरुवाला ने मामले की पुष्टि की और कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसा खेलते समय छत से गिरने का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख