#अपराध

February 17, 2025

हिमाचल: विजिलेंस ने पकड़ा घूसखोर बीडीओ, 10 हजार में बेच दिया इमान

पंचायत प्रधान से डेढ़ लाख राशि जारी करने को मांगी रिश्वत

शेयर करें:

BDO Arrest Bribe

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बड़ा घूसखोर अधिकारी पकड़ा गया है। विजिलेंस की टीम ने इस अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने इस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले तो इस अधिकारी ने रिश्वत तो नहीं ली है।

विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा बीडीओ

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला में एक ब्लॉक डिवेलपमेंट ऑफिसर बीडीओ को हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई आज सोमवार को की। विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने आज सोमवार को जाल बिछाकर बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली: नए मंत्री और संगठन को लेकर होगी चर्चा, धुकधुकी बढ़ी

पंचायत प्रधान से मांगी थी रिश्वत

आरोपी बीडीओ ने कांगड़ा जिला की परागपुर की कडोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। बीडीओ पर आरोप है कि उसने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा की ओर से स्वीकृत 1.5 लाख रुपए की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- बिना बैग स्कूल आएंगे बच्चे, टीचिंग-डे बढ़े

पंचायत प्रधान रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आज आरोपी बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हर रोज एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव, कांगड़ा सबसे टॉप पर 

धर्मशाला थाना में दर्ज हुआ मामला

विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस की टीम आरोपी की संपत्ति को भी खंगाल सकती है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख