#अपराध

November 2, 2025

हिमाचल: 3 साल के मासूम ने खो दी मां, विवाहिता ने उठाया गलत कदम; पति सहित 4 गिरफ्तार

25 साल की विवाहिता ने दी जा*न, पति, सास और जेठ जेठानी गिरफ्तार

शेयर करें:

Himachal-Kangra-shahpur-News.jpg

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई ऐसी ह्रदय विदारक घटनाएं हो रही हैं, जो इंसानियत को अंदर तक झकझोर कर रख देती है। ऐसी ही एक घटना आज कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत हुई है। यहां एक 25 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। महिला की शादी को अभी मात्र 4 साल हुए थे और उसका एक तीन साल का बेटा भी है। मृत महिला के मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां की मौत, जेल में पिता 3 साल के मासूम का सहारा

यह घटना शाहपुर पुलिस थाना के तहत आते नौशहरा रैत गांव में आज रविवार की बताई जा रही है। यहां महज 25 वर्षीय विवाहिता सविता ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना ने एक मासूम की जिंदगी में गहरा खालीपन छोड़ दिया है। तीन साल का बेटा अब न मां की ममता पा सकेगा और न ही पिता का सहारा, क्योंकि पिता सहित चार लोग जेल की सलाखों के पीछे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ग*न प्वाइंट पर युवक का अपहरण, जंगल में ले जाकर रॉड से पीटा; नाले में फेंका

कमरे में विवाहिता ने लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार सविता पत्नी जीवन कुमार रविवार को घर के कमरे में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कुछ देर बाद जब कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सविता फंदे से झूल रही थी। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में उसे डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद होंगे विकास कार्य, ठेकेदारों ने सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह को दी चेतावनी

चार साल पहले हुई थी शादी

सविता की शादी करीब चार से पांच वर्ष पहले जीवन कुमार से हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा है, जो अब अपनी मासूम निगाहों से मां को पुकार रहा है। लेकिन अब वह पुकार हमेशा अधूरी रह जाएगी। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं। एक मां की मौत और एक बच्चे की बेबसी ने सबको भावुक कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल से नेपाल बॉर्डर जा रही ट्रैवलर पलटी : 29 थे सवार, मची चीख-पुकार

मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मृतका के मायके पक्ष ने हंगामा कर दिया। मायका पक्ष ने आरोप लगया कि शादी के बाद से ही सविता को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मायका पक्ष के अनुसार लगातार झगड़ों और तानों से परेशान होकर सविता ने आखिरकार यह खौफनाक कदम उठाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अवैध संबंधों का खौ*फनाक अंत ! पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौ*त के घाट

पति सहित चार गिरफ्तार

शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पति जीवन कुमार, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सोमवार को सविता के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख