#अपराध
March 28, 2025
पंजाब में वारदात को अंजाम देकर हिमाचल में छिपे थे चार आरोपी, दो पिस्तौल सहित धरे
आरोपियों के पास मिले दो पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन
शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पुलिस ने अवैध हथियाारों के साथ चार लोगों को पकड़ा है। यह चारों लोग पंजाब में एक हत्या के आरोप में नामजद हरप्रीत हप्पो गैग के सदस्य हैं। इन चारों आरोपियों के पास से पुलिस को दो देसी पिस्तौल के अलावा10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। यह चारों ही आरोपी पंजाब में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हिमाचल में छिपे थे।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने एक होटल से पंजाब के चार युवकों को हिरासत में लिया है। चारों ही एक हरप्रीत हप्पो गैंग के सदस्य हैं और पंजाब में दर्ज एक हत्या के मामले में बांधित हैं। पता चला है कि यह चारो ही महोली किलिंग में शामिल थे। चारों आरोपियों के खिलाफ पहली फरवरी 2025 को पुलिस स्टेशन सिटी खरड में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की आर्थिक तंगी दूर करेगी यह परियोजना, हर साल आएंगे 270 करोड़ रुपए
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चारो आरोपी हिमाचल के मैक्लोडगंज में छिपे हुए हैं। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी धर्मशाला पुलिस को दी। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस को दो देसी पिस्तौल के अलावा 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। वहीं वारदात का अंजाम देकर जिस गाड़ी में यह चारो आरोपी भागे थे, पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की मीटिंग आज शाम, नौकरियों सहित इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
चारों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब की एंटी.गैंगस्टर टास्क फोर्स के हवाले कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को उनके विदेशी गिरोह के आकाओं की ओर से पंजाब में लक्षित हत्या करने का काम मिला था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हिमाचल या मैक्लोडगंज में इनकी किसी स्थानीय व्यक् िने तो मदद नहीं की थी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार नहीं दे पाई 2795 करोड़ का हिसाब: हुआ बड़ा खुलासा
जानकारी देते हुए एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस से सूचना मिली थी कि मोहली से तीन आरोपी हत्या के बाद फरार हुए है और मैक्लोडगंज में छिपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने धर्मशाला पुलिस ने क्षेत्र के होटलों में सर्च अभियान चलाया और एक होटल से तीन आरोपियों के साथ इनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया।