#अपराध

April 17, 2025

हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय नशा गिरोह का पर्दाफाश, 1.15 करोड़ रुपए कैश, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

नूरपुर पुलिस को मिली सफलता, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

शेयर करें:

Nurpur Police drug racket buster

शिमला/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों की नगदी सहित सोने चांदी के गहनों को जब्त किया है। इस गिरोह के तार दुबाई तक फैले हुए थे। यह बड़ी सफलता कांगड़ा जिला के पुलिस जिला नूरपुर पुलिस को मिली है। इस गिरोह का पर्दाफाश 27 अक्तूबर को पकड़े गए नशा तस्कर से पूछताछ करते हुए पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा और एक बड़े रैकेट का खात्मा कर दिया। पुलिस ने इस रैकेट के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छह आरोपियों से कैश, संपत्ति बरामद

नूरपुर पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब तीन करोड़ की चल और अचल संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने 27 अक्तूबर के बाद पकड़े गए छह आरोपियों के कब्जे से 262 ग्राम चिट्टा, 01 किलो 25 ग्राम सोना, 04 ग्राम चांदी व 1,15 करोड़ की नकदी बरामद की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में छीन ली सांसें, घूमने गया था; साइकिल ट्रैक पर मिली देह

27 अक्तूबर को पकड़ा था पहला आरोपी

दरअसल नूरपुर पुलिस ने 27 अक्तूबर 2024 को इंदौरा क्षेत्र में एक व्यक्ति कुशल सिंह को 262 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। कुशल से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी अंकुर कुमार को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस जैसे जैसे इस मामले की जांच को आगे बढ़ाती गई, तो इस गिरोह की परतें खुलती गईं और पुलिस ने एक एक कर इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी के 3 दिन पहले घर से उठी अर्थी, शख्स ने छीन ली दुल्हन के चाचा की सांसें

 

पुलिस ने 13 अप्रैल को राज कुमार उर्फ मोहित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। राज कुमार से पूछताछ में आकाश और मोहित का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने 15 अप्रैल को आकाश कुमार और 17 अप्रैल को मोहित सिंह उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया।

16 अप्रैल को करोड़ों रुपए कैश और संपत्ति किए जब्त

नूरपुर पुलिस को इस मामले में सबसे बड़ी सफलता 16 अप्रैल को मिली थी। जब पुलिस ने सरेला गांव में छापेमारी कर 1.15 करोड़ रुपए नकद, 125 ग्राम सोना और 4 ग्राम चांदी बरामद की थी। पुलिस ने इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां, मोबाइल फोन, 52.52 लाख की एफडी, दो बीमा पॉलिसियां और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रिटायर्ड कर्नल भी हुए ठगी का शिकार, 16 दिन डिजिटल अरेस्ट रख ठगे 49 लाख रुपए

क्या बोले डीजीपी

पुलिस महानिदेशक डीजीपी डॉ अतुल वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना विशाल बताय जा रहा है। जो पहले भी  1.04 करोड़ रुपए के चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। इस समय विशाल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की अन्य अवैध संपत्तियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की इस संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख