#अपराध
April 17, 2025
हिमाचल: शादी के 3 दिन पहले घर से उठी अर्थी, शख्स ने छीन ली दुल्हन के चाचा की सांसें
खेत में किसी बात को लेकर हुई थी बहसबाजी, पीजीआई में छोड़ी दुनिया
शेयर करें:
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र के गांव कुफ्फर कायरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़ी बात यह है कि मृतक की भतीजी की तीन दिन बाद शादी है। यानी बेटी (भतीजी) की डोली उठने से पहले ही घर से चाचा की अर्थी उठी। 40 वर्षीय बलवंत सिंह के साथ खेत में मारपीट की गई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और पीजीआई में उपचार के दौरान बलवंत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बलवंत सिंह 12 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सोलन और फिर पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पहले परिजन बलवंत की तबीयत बिगड़ने के चलते ही उसकी मौत का कारण मान रहे थे। लेकिन उन्हें उस समय बड़ा झटका लगा, जब चिकित्सकों ने इसे साधारत मौत नहीं बताया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में छीन ली सांसें, घूमने गया था; साइकिल ट्रैक पर मिली देह
बलवंत के उपचार के दौरान हुए सीटी स्कैन और डॉक्टरों की रिपोर्ट में बलवंत की मौत के पीछे एक गहरी साजिश की तरफ इशारा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलवंत के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट, दाहिनी कलाई पर खरोंच और बाएं गाल पर नीले निशान पाए गए। यह सभी निशान बलवंत की हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। इसी बीच 15 अप्रैल को पीजीआई पहुंचे परिजनों को गांव के ही एक युवक सुनील कुमार ने बड़ा खुलासा कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मंत्री को धमकाने वाला आरोपी अरेस्ट- किसने रची साजिश? अब होगा खुलासा
सुनील कुमार ने बताया कि बलवंत का 11 अप्रैल को गांव के ही प्रेम पाल के साथ खेत में झगड़ा हुआ था। मारपीट में प्रेम पाल ने बलवंत को धक्का दिया और वह जमीन पर गिर गया। ऐसे में माना जा रहा है कि बलवंत की मौत का कारण वही मारपीट हो सकती है। क्योंकि 12 अप्रैल को बलवंत की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गया था। उसके बाद उसकी मौत तक बलवंत एक शब्द भी नहीं बोल पाया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: रिटायर्ड कर्नल भी हुए ठगी का शिकार, 16 दिन डिजिटल अरेस्ट रख ठगे 49 लाख रुपए
इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रेम पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले को एक सुनियोजित हत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल
इस घटना की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह की भतीजी की 18 अप्रैल को शादी है, लेकिन शादी से तीन दिन पहले ही उसके चाचा की हत्या हो गई है। जिस घर में शादी की खुशियां चल रही थी, उसी घर से दुल्हन के चाचा की अर्थी उठने से शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।